Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बढ़ी ठंड से लोगों की दिनचर्या हो रही प्रभावित

धमतरी। धमतरी जिले में बीते तीन दिनों से मौसम बदला हुआ है, इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। 30 नवंबर की शाम हल्की बूंदाबांदी...

यह भी पढ़ें :-

धमतरी। धमतरी जिले में बीते तीन दिनों से मौसम बदला हुआ है, इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। 30 नवंबर की शाम हल्की बूंदाबांदी से मौसम और सर्द हो गया है। सुबह से लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। अलाव तापकर भी लोग गर्माहट महसूस करते नजर आए।


शनिवार अलसुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। मौसम में नमी के चलते कंपकपाने वाली ठंड का अहसास हुआ। मौसम में बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। शीतलहर चलने से कंपकपाती ठंड का एहसास हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जो रात होते-होते ठंड बढ़ जाती है। इन दिनों लोग दिन भर लोग गर्म कपड़ों के बीच देखे जा सकते हैं। ठंड से बचाव के लिए कुछ लोग अलाव के सामने डटे हुए हैं।


मौसम विभाग के अनुसार ऐसा मौसम आने वाले दिनों तक बना रहेगा। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वातावरण में नमी और ओस होने से ठंडकता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। कंपकपी ठंड का अहसास सुबह से रात तक बना हुआ है। इससे लोग बेहाल हैं। सुबह के समय आउटर में कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर शाम सात बजे तक 21 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया। रात गहराते ही तापमान में गिरावट जारी रहती है।




No comments