दैनिक संवाद न्यूज । मेष: धन आने का अच्छा योग बन रहा है। अतिथि के आने की संभावना है। विद्या प्राप्ति के लिए समय अनुकूल नहीं चल रहा है। संतान...
यह भी पढ़ें :-
दैनिक संवाद न्यूज ।
मेष: धन आने का अच्छा योग बन रहा है। अतिथि के आने की संभावना है। विद्या प्राप्ति के लिए समय अनुकूल नहीं चल रहा है। संतान की चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ राहत मिलेगी।
वृष: किसी से बिना वजह बहस होने के आसार हैं। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। सौंदर्य प्रसाधन पर धन खर्च होगा। खरीदारी करने का अधिक मन हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति के भी योग हैं।
मिथुन: तकनीकी ज्ञान के लिए समय अच्छा है। शिक्षा प्राप्ति के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उपहार मिलने की भी संभावना है।
कर्क: घर के सदस्यों में आपसी मतभेद हो सकता है। न्यायिक कामों में सफ़लता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता की स्थिति बनी रहेगी। धन की आवक कम और व्यय अधिक होगा। मित्रों से मुलक़ात होगी।
सिंह: सरकारी नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं है। बिना इच्छा के कार्य करने पड़ेंगे। व्यापार में अनियमितता रहेगी। धार्मिक कार्यों में दान-पुण्य करने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या: असहायों की मदद करना सामाजिक रुतबा बढ़ाने में मददगार साबित होगा। धन की आवक बढ़ेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। किसी योजना के सफल होने की सम्भावना है। निर्माण के कार्यों में रुकावट आ सकती है।
तुला: खरीदारी का मन हो सकता है। धन संचय में कमी आएगी। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होते हुए दिखेंगे। विवाहित जीवन भी अच्छा रहेगा। नौकरी छूटने की सम्भावना बन सकती है। स्वास्थ्य प्रति सावधान रहें।
वृश्चिक: धार्मिक आयोजन स्थगित हो सकते हैं। ससुराल वालों में किसी बात को लेकर तनाव बनेगा। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। डॉक्टर्स के पास जाना हो सकता है। व्यापार में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।
धनु: विदेश यात्रा सम्बन्धी कार्य अभी और भी टलेंगे। व्यापार में भी गम्भीर परिस्थिती आ सकती है। नौकरी पाने में अभी समय लगेगा। बहन और जीजा के स्वस्थ्य की चिंता बढ़ सकती है।
मकर: दिनचर्या में आलस्य ज्यादा हो सकता है। शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना है। व्यापार में निवेश अभी न करें। कहीं से रुका हुआ पैसा आने के भी योग हैं। भाग्य साथ देगा। परिवार के साथ तालमेल रखें।
कुंभ: घर वालों के साथ आउटिंग का प्लान विफल हो सकता है। अधिक उत्तेजक रवैया ठीक नहीं होगा। नौकरी में बॉस की सहायता से लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।
मीन: संतान के कैरियर एवं विवाह की चिंता बनी रहेगी। अधिक कमाने के लिए अपने काम को गम्भीरता से समझें। सहयोगियों का साथ मिलेगा। किसी आकस्मिक घटना के होने की सम्भावना है।
No comments