दैनिक संवाद न्यूज़ डॉट कॉम मेष: पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवर...
यह भी पढ़ें :-
|
दैनिक संवाद न्यूज़ डॉट कॉम |
मेष: पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव।
वृषभ : कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा होने की संभावना है। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं।
मिथुन : नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलें लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
कर्क : जमीन-जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। दिया हुआ पैसा वापिस आने में अभी समय लगेगा। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है।
सिंह : अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में शांति हो इसके लिए हनुमान जी की आराधना करें, चमत्कारी लाभ होगा।
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें।
तुला: तकनीकी कारणों से कार्यों में रुकावट आ सकती है। कुछ अनचाहे खर्चों की संभावना के बीच संतान के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए अपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।
वृश्चिक : भूमि-भवन संबंधी मामले आज सुलझ सकते हैं। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी।
धनु : आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। तनाव न लें। उचित होगा जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें।
मकर : पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा के योग के बीच लाभ होगा। जमींन-जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
कुंभ: शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।
मीन : स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। उचित होगा शांत रहें। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें।
No comments