Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का पूरे प्रदेश में महत्वपूर्ण आयोजन

  *प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन सहित सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस मनायेगी स्वतंत्रता दिवस* *रायपुर/09 अगस्त 2021।* भारत का 15 अगस...

यह भी पढ़ें :-

 



*प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन सहित सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस मनायेगी स्वतंत्रता दिवस*


*रायपुर/09 अगस्त 2021।* भारत का 15 अगस्त 2021 रविवार को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस अवसर पर एक परिपत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास हमारे महान स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा इसके नेतृत्वकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक व निर्णायक भूमिका निभाई। चाहे वह सत्याग्रह हो, नमक आंदोलन हो, असहयोग आंदोलन हो या भारत छोड़ो आंदोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े एवं लंबे समय तक चलने वाले अहिंसा आंदोलन का नेतृत्व किया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी को जारी निर्देश में कहा है कि इस 15 अगस्त को ही, नहीं बल्कि आने वाले पूरे वर्ष हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो एवं विचारों के साथ-साथ उन लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान के प्रति अपने आप को पुनः समर्पित करना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 14 एवं 15 अगस्त 2021 को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजित किया जायेगा। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद सम्मान दिवस जिला स्तर पर 14 अगस्त 2021, स्वतंत्रता मार्च जिला एवं ब्लाक स्तर 15 अगस्त 2021 और स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुये सोशल मीडिया अभियान 15 अगस्त 2021 भी शामिल है।


 स्वंतत्रता सेनानी एवं शहीद सम्मान दिवस :- जिला स्तर पर 14 अगस्त 2021


 

प्रदेश के समस्त जिलों में 14 अगस्त 2021 की शाम को स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित व गौरवान्वित किये जाने हेतु समारोह का आयोजन किया जाना है। सभी जिलों में ऐसे स्थान का चयन करें, जहां स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कोई महत्वपूर्ण घटना हुयी हो या फिर कोई स्वतंत्रता सेनानी वहां पर निवासरत रहें।


 स्वतंत्रता मार्च :- जिला एवं ब्लाक स्तर 15 अगस्त 2021



प्रदेश के समस्त जिला, ब्लाक मुख्यालयों में 15 अगस्त 2021 की सुबह 7 से 9 बजे बीच स्वतंत्रता मार्च का आयोजन किया जाना है, तद्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दिया जाना है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के संदेश का वाचन किया जायेगा।


 स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुये सोशल मीडिया अभियान :- 15 अगस्त 2021


15 अगस्त 2021 को प्रदेश के समस्त जिला, शहर, नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटियों सहित कांग्रेसजन स्वतंत्रता आंदोलन की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुये 2 मिनट का वीडियो क्लिप तैयार कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा।


कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु आवश्यक सोशल डिस्टेंसिग व जारी प्राशसनिक गाईडलाईन का पूर्णतः पालन करते हुये स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन करने तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजने निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जारी किये गये है।  


No comments