रायपुर। बिजली का दर बढ़ गया तो विरोध में भाजपाई लालटेन लेकर विरोध दर्ज कराने पहुंच गए। सैकड़ों पुरूष व महिला कार्यकर्ताओं का समूह डगनिया द...
रायपुर। बिजली का दर बढ़ गया तो विरोध में भाजपाई लालटेन लेकर विरोध दर्ज कराने पहुंच गए। सैकड़ों पुरूष व महिला कार्यकर्ताओं का समूह डगनिया दफ्तर का घेराव कर बैठ गए। हालांकि पुलिस की भी तगड़ी घेरेबंदी थी। वे धक्का मुक्की करते रहे। हंगामा भी हुआ सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। भाजपा ने इस बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, बिजली दरों में वृद्धि से जनता बुरी तरह परेशान है। खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।उन्होंने कहा, बिजली बिल हाफ का वादा करके सत्ता पाने वाली कांग्रेस ने बिजली की दरें बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा जनता की जेब में पैसा डालने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस जनता की जेब में अब डाका डाल रही है। पहले भी लगातार जनता की शिकायत थी कि बिजली बिल अनाप-शनाप आ रहा है। अब तो सरकार ने घोषित रूप से बिजली की दर बढ़ा दी है। कोरोना काल की परेशानी से निकलने का प्रयास कर रही जनता के सिर पर यह एक नया भार आ पड़ा है । भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करती है। इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, सभी 16 मंडल पदाधिकारी, रायपुर, बिरगांव, माना निगम के पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पहुंचे हुए थे।
No comments