बालोद। राजधानी रायपुर में सूचना विभाग में तृतीय ग्रेड का क्लर्क ढाबाडीह निवासी यशवंत कोठारी अफसरों में ऊंची पहुंच होने का झांसा देकर चपरास...
बालोद। राजधानी रायपुर में सूचना विभाग में तृतीय ग्रेड का क्लर्क ढाबाडीह निवासी यशवंत कोठारी अफसरों में ऊंची पहुंच होने का झांसा देकर चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर गुंडरदेही खुटेरी निवासी वेदराम निषाद दो लाख रुपये की मांग की जिस पर उन्होंने 1.85 लाख रुपए उसे दे दिए। लेकिन नौकरी नहीं लगने पर उन्होंने पैसे वापस मांगे तो वह बार-बार टाल गया, इससे परेशान होकर उन्होंने बालोद कोतलावी थाने में मामला दर्ज करवाया, इसके बाद पुलिस ने क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया।
गुंडरदेही खुटेरी निवासी वेदराम निषाद का बालोद के झलमला में रहने के दौरान ढाबाडीह निवासी यशवंत कोठारी से परिचय हुआ। यशवंत रायपुर में सूचना विभाग में तृतीय ग्रेड क्लर्क है। यशवंत ने वेदराम को सरकारी नौकरी लगवा देने की बात कही। आरोप है कि यशवंत ने जनवरी 2015 में कहा कि उसकी अफसरों में ऊंची पहुंच है। वह वेदराम की आदिवासी विकास विभाग बालोद में चपरासी की नौकरी लगवा सकता है। बातचीत के दौरान आरोपी यशवंत ने नौकरी लगवाने की एवज में 2 लाख रुपयों की मांग की। इस पर वेदराम ने दो किश्तों में 1.85 लाख रुपए लिए उसे दे दिए। इसके करीब 8-9 माह बीतने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी। परेशान होकर वेदराम ने अपने रुपए वापस मांगने शुरू कर दिए। पहले तो यशवंत टालता रहा। फिर सितंबर में इकरारनामा किया कि नवंबर में रुपए लौटा देगा। इसके बाद भी रुपए नहीं लौटाए और मुकर गया। इससे परेशान होकर वेदराम ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी क्लर्क यशवंत को गिरफ्तार कर लिया।
No comments