नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के बीच राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं वहीं कुछ जगहों पर नई नियुक्ति हुई है। भारत सरका...
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के बीच राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं वहीं कुछ जगहों पर नई नियुक्ति हुई है। भारत सरकार ने आठ राज्यपाल को बदल दिया है। रमेश बैस को त्रिपुरा से झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं थावरचंद गहलोत को कर्नाटक, बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के, हरि बाबू को मिजोरम, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा, पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
No comments