Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने सदन में खेद जताया,कहा भावावेश में कही बातें..

  रायपुर।  कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने विधानसभा सदन में अपना व्यक्तव्य रखते हुए कहा कि मैने भावावेश में आकर आरोप लगा दिया था। किसी को म...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने विधानसभा सदन में अपना व्यक्तव्य रखते हुए कहा कि मैने भावावेश में आकर आरोप लगा दिया था। किसी को मेरी बातों से ठेस पहुंची हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। इसके साथ गृह विभाग ने भी इन आरोपों को खारिज कर दिया कि टीएस सिंहदेव का इस घटना में कोई भूमिका रही है। सरकार ने भी आरोपों को निराधार माना है। इसका मतलब अब मामले का लगभग पटाक्षेप हो गया। संगठन से मिले नोटिस का जवाब भी विधायक इसी तर्ज पर दें देंगे,हालांकि अभी तक दिया नहीं हैं। इधर जानकारी मिली है कि इस बदले नाटकीय घटनाक्रम के बीच टीएस सिंहेदव भी नरम हो गए हैं और वे सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। इसके बाद सदन के नेता भूपेश बघेल ने सदस्य बृहस्पति की प्रशंसा करते हुए सदन और आसंदी का आभार जताया और सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही में सहयोग की अपेक्षा जतायी। 


No comments