बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को 77 न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवार...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को 77 न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी ने जो तबादला आदेश की सूची जारी की है उनमें सिविल न्यायाधीश वर्ग-1 और न्यायाधीश वर्ग-2 के नाम शामिल हैं।
तिवारी ने सिविल न्यायाधीश वर्ग- 2 के 64 जजों का तबादला आदेश जारी किया है। साथ ही 6 सिविल जज वर्ग-1-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का भी ट्रांसफर किया गया है। वहीं राजस्व जिले के लिए सिविल जज वर्ग- 1 के 13 जजों का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश में जस्टिस विनोद कुमार देवांगन, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा और वरिष्ठतम न्यायिक अधिकारी जो जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं, उन्हें कार्यवाहक जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा नियुक्त किया गया है।

No comments