रायपुर। आखिरकार लंबे समय से बंद पूजा व धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश म...
रायपुर। आखिरकार लंबे समय से बंद पूजा व धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद 17 शर्तों के साथ रायपुर जिले में पूजा एवं धार्मिक स्थलों के संचालन की अनुमति दी जा रही है। आज शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
आदेश के मुताबिक पूजा एवं धार्मिक स्थलों के प्रवेश व्दार पर सेनिटाइजर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी। मास्क लगाए लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। एक समय में अधिकतम 5 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। सोशल डिस्टेंशिंग का विशेष ध्यान रखना होगा। कतार में रहने वालों को 6 फीट की दूरी बनाए रखना होगा। मूर्ति व धार्मिक ग्रंथों को स्पर्श की अनुमति नहीं होगी। धार्मिक स्थल पर बड़ी सभाएं व मंडली कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेगा। कोविड के सारे नियमों का हर हाल में पालन करवाना मंदिर प्रबंधन की जिम्मेवारी होगी।
उल्लेखनीय है कि तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठन लगातार मंदिरों व धार्मिक स्थलों को खोले जाने की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे से भी मिले थे। आस्था व भक्ति रखने वालों के लिए बड़ी ही सुकून भरी खबर है कि वे अब मंदिरों में पूजा अर्चना कर सकेंगे।

No comments