नई दिल्ली। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में शामिल गुरजोत सिंह को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है...
नई दिल्ली। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में शामिल गुरजोत सिंह को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर झंडा फहराने के आरोप में यह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने गुरजोत की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। गौरतलब है कि तीन कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकली थी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़पें हुई थी। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगा दिया था और इस मामले में गुरजोत को भी आरोपी बनाया गया था।
No comments