मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन इलाके में दो गेस्ट हाउस से संचालित किए जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस न...
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन इलाके में दो गेस्ट हाउस से संचालित किए जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने पांच महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार देर रात छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों में गेस्ट हाउस के दो मालिक भी शामिल हैं। गोवर्धन स्टेशन हाउस ऑफिसर प्रदीप कुमार के अनुसार विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर श्री कृष्ण सेवा सदन और पवन धाम गेस्ट हाउस में छापे मारे गए। छापेमारी के दौरान पांच महिलाएं और पांच पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। कुमार ने कहा कि गेस्ट हाउस से अश्लील साहित्य सहित कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। गिरफ्तार महिलाओं में दो मथुरा और शेष तीन जिले के बाहर की हैं। पुलिस के अनुसार कथित तौर पर रैकेट में शामिल और लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या महिलाओं की पहले से ऐसी संलिप्तता रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज और उंगलियों के निशान भी एकत्र किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए 12 लोगों पर अनैतिक व्यापार अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायाधीश के समक्ष पेश करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
No comments