Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

*पीसीसी चीफ अपने अनुचित बयान के लिये माफी मांगें : प्रदेशाध्यक्ष*

  रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम को जरा अपने पार्टी के लोगों पर नज़र डालना चाहिये।...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम को जरा अपने पार्टी के लोगों पर नज़र डालना चाहिये। उनके पार्टी के नेताओं पर किनते आपराधिक मामले दर्ज है वो भी पता लगाना चाहिये, तभी कुछ बोलना चाहिये।उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिये  ऐतिहासिक कार्य किए हैं लेकिन उनके मुकाबले कांग्रेस ने विकास योजनाओं को चलने पूरी तरह से असफल व नाकाम है। यही कारण है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परेशान और निराश है। उनकी निराशा उनकी भाषा में झलक रही है। जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के लिए भाषा का प्रयोग कर रहें हैं, वह अशोभनीय और निंदनीय है। किसी भी पार्टी के प्रमुख का इस तरह से असंसदीय भाषा का प्रयोग करना यह बताता है कि भाषायी गरिमा को लेकर उनके संस्कार कितने कमजोर है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष साय ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस प्रदेश प्रमुख बातें कह रहें हैं, वह तथ्यहीन है। उनके पास कोई प्रमाण बातों के लेकर नहीं है। उनकी स्थिति तो उनकी पार्टी में ऐसी है कि जो स्क्रिप्ट मिलता है उसे केवल पढ़ देते है। उन्हें अपने गैर जिम्मेदाराना बयान के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिये।


No comments